अनियंत्रित हो कर ट्रैक्टर पलटा, एक मजदूर की मौत, 3 घायल… ट्रैक्टर में सीमेंट ईट का हो रहा था परिवहन
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में शनिवार को ट्रैक्टर पलटने से एक मजदूर की मौत हो गई, जबकि 3 अन्य घायल हो गए। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, नकुलनार से सीमेंट ईट भरकर सुकमा जिले के गोंडेरास जा रहा ट्रैक्टर पोटाली पटेलपारा के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस हादसे में मौके पर ही एक मजदूर की मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में दो महिलाओं समेत कुल 10 मजदूर सवार थे। पोटाली के पास ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे गड्ढे में पलट गया। इस हादसे में हुंगा (उम्र 35 वर्ष) की मौके पर ही मौत हो गई।
Read More :-
इन कर्मचारियों को मिली बड़ी खुशखबरी: राज्य सरकार ने मानदेय में की वृद्धि, वित्त विभाग ने दी सहमतिhttps://t.co/rBagE3Q5GW
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 27, 2023
हादसे के बाद अफरा-तफरी मच गई। आसपास के ग्रामीणों ने तत्काल 108 को इस हादसे की जानकारी दी। मौके पर पहुंची 108 एंबुलेंस की टीम ने घायलों को तत्काल अस्पताल में भर्ती करवाया।
इस हादसे में कुल 3 लोग चोटिल हुए हैं। कवासी जोगा (उम्र 30 वर्ष) को सिर पर चोट आई है, वहीं पोडियम (उम्र 23 वर्ष) को बाएं पैर में गंभीर चोट और कंधे पर चोट आई है। फिलहाल इनका इलाज चल रहा है।
इधर, घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस ने ट्रैक्टर को जब्त कर लिया है।
Read More :-
IAS Interview question: ऐसा कौन सा फल है जिसे उल्टा करने पर लड़की का नाम आता है… 99% लोग नहीं जानते, क्या आप दे पाएंगे जवाब !https://t.co/0IT0RjaoJc
— Khabar Bastar (@khabarbastar) May 26, 2023
दोस्तों, हमारे इस वेबसाइट पर आपके काम की खबरें और ताजा News Update आपको सबसे पहले पढ़ने को मिलेगी। चाहे वो Latest News हो, Trending खबरें हो, या फिर Govt Jobs, रोजगार व सरकारी योजनाओं से जुड़ी जानकारी।
हमारी कोशिश है कि हर अहम खबर आप तक सबसे पहले पहुंचे। अगर आप चाहते हैं कि जब भी हम कोई खबर प्रकाशित करें तो आपको उसका नोटिफिकेशन तुरंत मिले तो आप हमारे WhatsApp ग्रुप और टेलीग्राम चैनल से जुड़ सकते हैं।
हमारे WhatsApp ग्रुप से जुड़ें | Join |
हमारे Telegram ग्रुप को Join करें | Join |