सहायक आरक्षक ने की खुदकुशी…. सर्विस रिवाल्वर से खुद को मारी गोली, मौके पर हुई मौत
कोण्डागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोण्डागांव जिले से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। यहाँ एक सहायक आरक्षक ने खुद को गोली मार ली है, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सहायक आरक्षक का नाम साजेन्द्र ठाकुर पिता मनीराम बताया जा रहा है। कोंडागाँव के बमनी निवासी साजेन्द्र ठाकुर धनोरा में सहायक आरक्षक के तौर पर पदस्थ था।
जानकारी के मुताबिक, बीती रात करीब 10 बजे संतरी ड्यूटी में तैनात सहायक आरक्षक ने अपने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर अपनी जान दे दी। घटना के बाद हड़कंप मच गया।
घटना की सूचना मिलते ही केशकाल एसडीओपी व तहसीलदार मौके पर पहुँच गये थे। वहीं पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मामले की जांच में शुरू कर दी है।
बताया जा रहा है कि किसी पारिवारिक विवाद के चलते सहायक आरक्षक ने आत्महत्या की है। बहरहाल, पुलिस मर्ग कायम कर पूरे मामले की पड़ताल में जुट गई है।