Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

मुठभेड़ में एक माओवादी ढेर‚ हथियार व शव बरामद… IED ब्लास्ट में DRG का जवान जख्मी‚ एयरलिफ्ट करने की तैयारी बीजापुर@ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। घटनास्थल से जवानों ने मृत नक्सली के शव के अलावा हथियार व दैनिक उपयोग की सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ के दौरान नक्सलियों द्वारा किए गए आईईडी ब्लास्ट में डीआरजी का एक जवान घायल हो गया है। जख्मी जवान को प्राथमिक उपचार के बाद एयरलिफ्ट करने की तैयारी चल रही है। इधर‚ पुलिस ने इस मुठभेड़ में कुछ अन्य नक्सलियों के मारे जाने…

Read More

अंडरगारमेंट धोने से किया इंकार‚ साहब ने भेजा नोटिस… हेड कांस्टेबल ने जवाब दिया– ‘नहीं धो सकता‚ मेरे आत्मसम्मान को चोट लगती है’  जगदलपुर @ खबर बस्तर। बस्तर में सीएएफ में पदस्थ धोबी ट्रेड के एक जवान को सीनियर अफसर का अंडरगारमेंट धोने से इंकार करना महंगा पड़ गया। इस नाफरमारी के लिए जवान का बीजापुर तबादला कर दिया गया।  अंडरगारमेंट धोने से मना करने पर साहब ने बाकायदा नोटिस जारी कर जवाब तलब किया कि ऐसी गुस्ताखी का सबब क्या है। इसके जवाब में जवान ने लिखित में स्पष्टीकरण देते कहा कि वो अंडरगारमेंट नहीं धो सकता। इससे उसके…

Read More

मुर्गियों के परिवहन पर लगा बैन, बार्डर पर सख्त निगरानी, दंतेवाड़ा में पुष्टि के बाद सतर्कता पंकज दाऊद @ बीजापुर। बर्ड फ्लू के मद्देनजर तेलंगाना और महाराष्ट्र की ओर से मुर्गी और पोल्ट्री के उत्पाद के परिवहन पर पाबंदी लगा दी गई है। भोपालपटनम एसडीएम उमेश कुमार पटेल ने इसके लिए सीमा पर निगरानी रखने का आदेश जारी किया है। दंतेवाड़ा में कौवों और मुर्गियों में बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद जिले में सतर्कता बरती जा रही है। परिवहन की पाबंदी का आदेश भारत सरकार ने जारी किया है। भारत सरकार के मत्स्य, पशुधन एवं दुग्ध विभाग के संयुक्त…

Read More

पुर्तगालियों के लाए फल के दाम औंधे मुंह गिरे ! प्याज के रेट फिर बढ़े, भिण्डी की दर में हलचल नहीं पंकज दाउद बीजापुर। पुर्तगालियों के चलते भारत में सोलहवीं सदी में पहुंचा फल टमाटर अब हर भारतीय घरों की रसोई में गहरी पैठ बना चुका है। इसके बिना तरकारी बेस्वाद-सी लगने लगती है। इस सण्डे मार्केट में टमाटर के भाव सीधे औंधे मुंह गिरकर दस रूपए किलो पर आकर टिक गए। इधर, प्याज ने फिर से अपने तेवर दिखाने शुरू कर दिए हैं। टमाटर (सोलेनम लाइकोपर्सीकम) को पुर्तगालियों ने सोलहवीं सदी में भारत लाया। अठारवीं सदी में ब्रितानी शासकों…

Read More

भगवान के जयकारे के साथ CMHO को लगा पहला टीका… 100 में ही टीके लॉक किए जाएंगे ! 3500 फ्रंटलाइन वर्कर्स को पहले लगेगी वैक्सीन पंकज दाऊद @ बीजापुर। कोविशील्ड वैक्सिन लगाए जाने की शुरूवात जिले के तीन केन्द्रों से शनिवार को शुरू हुई। पहला टीका सीएमएचओ डॉ बीआर पुजारी एवं दूसरा टीका सिविल सर्जन डॉ अभय प्रताप सिंह तोमर ने लगवाया। हर केन्द्र में गाइडलाइन के मुताबिक एक दिन में सौ टीके ही लगाए जाएंगे। सिविल सर्जन डॉ अभय प्रताप सिंह तोमर ने बताया कि एक दिन में एक केन्द्र में सौ टीके से ज्यादा वैक्सिनेशन की अनुमति नहीं…

Read More

एक वारंटी नक्सली गिरफ्तार, CRPF 219 बटालियन की कार्रवाई के शंकर @ सुकमा। कोन्टा ब्लॉक के एर्राबोर थाना क्षेत्र में CRPF 219वीं वाहिनी द्वारा चलाये जा रहे नक्सल उन्मूलन अभियान के तहत एक वारंटी नक्सली को गिरफ्तार किया गया। पकड़ा गया नक्सली दंडकारण्य आदिवासी कामगार मजदूर संगठन सदस्य (डीएकेएमएस) का सदस्य बताया जा रहा है। परिचालन में गांव एटागट्टा के पास में मडकम कोसा, पिता मडकम जोगा, उम्र -45 वर्ष , निवासी एटागट्टा ,थाना एर्राबोर , जिला सुकमा को गिरफ्तार किया गया। जानकारी के अनुसार, दिनांक 15/01/21 को 219वीं वाहिनी के जवानों ने आसूचना के अधार पर एटागट्टा इलाके में…

Read More

काेबरा बटालियन के जवान ने खुद को मारी गोली‚ नक्सल ऑपरेशन में तैनाती के दौरान की आत्महत्या के शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सल ऑपरेशन में तैनात सुरक्षा बल के एक जवान ने अपनी सर्विस रायफल से खुद को गोली मार ली है। हादसे से हड़कंप मच गया है। जानकारी के मुताबिक‚ सुकमा के मिनपा इलाके में नक्सल ऑपरेशन पर फोर्स निकली थी। इसी दौरान कोबरा 206 बटालियन में पदस्थ एक जवान ने गोली मारकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल‚ जवान द्वारा खुदकुशी के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। मृत…

Read More

नक्सलियों ने सरपंच पति की गला रेतकर हत्या की‚ सड़क किनारे पड़ा मिला शव… RSS नेता को माफी मांगने का फरमान‚ 25 लोगों को दी चेतावनी रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में नक्सलियों ने एक सरपंच पति को मौत के घाट उतार दिया है। बुधवार की रात माओवादियों ने इस वारदात को अंजाम दिया और हत्या के बाद शव को गांव के पास ही छोड़कर भाग गए। जानकारी के मुताबिक, मानपुर थाना क्षेत्र के परदोनी में बुधवार रात करीब साढ़े 8 बजे 20़–25 सशस्त्र नक्सलियों ने सरपंच के घर में धावा बोल दिया। घटना के वक्त सरपंच…

Read More

पुलिस अफसरों का ट्रांसफरः राज्य शासन ने ASP और DSP का किया तबादला, देखिए ट्रांसफर लिस्ट रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पुलिस विभाग में पदस्थ अधिकारियों की एक और तबादला सूची जारी की गई है। राज्य सरकार ने इस बार आधा दर्जन से ज्यादा पुलिस अफसरों का ट्रांसफर किया है। बुधवार को गृह (पुलिस) विभाग द्वारा जारी तबादला आदेश में राज्य पुलिस सेवा के कुल 7 अफसरों के नाम शामिल हैं। शासन द्वारा 5 एडिशनल एसपी और दो डीएसपी का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में 4 जिलों के अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बदले गए हैं। इन अफसरों का…

Read More

मुठभेड़ में मारा गया 5 लाख का इनामी नक्सली‚ शव समेत पिस्टल बरामद दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में बुधवार को हुई पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में जवानों ने एक माओवादी को ढेर कर दिया। मारा गए नक्सली पर 5 लाख का इनाम घाेषित था। एनकाउंटर के बाद मौके से फोर्स ने मृत नक्सली के शव के अलावा हथियार भी बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक‚ कटेकल्याण थाना क्षेत्र के चिकपाल और मारजुम के जंगलों में बुधवार की सुबह डीआरजी की टीम व सीएएफ 17 बटालियन के जवान सर्चिंग पर निकले थे। इसी बीच पुलिस पार्टी और नक्सलियों के…

Read More