लापता नायब तहसीलदार की कार कुएं में मिली…. पति-पत्नी सहित 4 लोग सवार थे कार में, पुलिस मौेके पर मौजूद
कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में नेशनल हाईवे (NH-30) से लापता हुई नायब तहसीलदार की कार का सुराग लग गया है। कार हाईवे के किनारे एक कुएं में गिरी मिली है।
बता दें कि इस कार में ओडिशा में पदस्थ नायब तहसीलदार, उनकी पत्नी, उनका साला और एक परिचित सवार थे। यह सभी लोग शनिवार रात एक शादी समारोह में शामिल होकर लौट रहे थे।
इसके बाद से इनका कोई पता ठिकाना नहीं था। सभी लोगों का मोबाइल भी बंद बतारहा था। इधर, पुलिस की मौजूदगी में कार को कुएं से बाहर निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इसके बाद ही ज्यादा जानकारी सामने आ सकेगी।
गौरतलब है कि कार में सवार चारों लोग कांकेर के गोविंदपुर में एक शादी समारोह में शामिल होकर शनिवार की रात को लौट रहे थे।
हाईवे से कार सहित लापता होने की सूचना से पुलिस विभाग में हड़कंप मचा गया था। पुलिस गुमशुदगी का मामला दर्ज कर लोगों की तलाश में जुटी थी।
पुलिस अलग-अलग जगहों पर सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही थी। इसी दौरान एक कुएं में कार गिरने की सूचना मिली। जिसके बाद अब क्रेन और जेसीबी की मदद से कुएं से कार को बाहर निकाला जा रहा है।
Read More :-
नायब तहसीलदार पत्नी समेत लापता… शादी समारोह से कार में लौट रहे 4 लोग अचानक हुए लापता, मचा हड़कंप!
— Khabar Bastar (@khabarbastar) December 12, 2022