स्कूल अवकाश: फरवरी में छुट्टी ही छुट्टी, जानिए कितने बंद रहेंगे स्कूल… यहां देखिए पूरी लिस्ट
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कई हिस्सें में अभी भी कड़ाके की ठंड पड़ रही है। शीतलहर और ठंड के चलते जनवरी महीने में प्रदेश के कई जिलों में स्कूलों के समय में बदलाव किया गया था।
हालांकि, अब मौसम के सामान्य होने के साथ ही स्कूलों को फिर से पुराने समय पर संचालित किया जा रहा है।
इधर, बुधवार से फरवरी का महीना शुरू हो गया है। यह माह केवल 28 दिन का है, जिसमें कई दिन छुट्टियां पड़ रही है। ऐसे में एक बार फिर स्कूलों की पढ़ाई प्रभावित हो सकती है।
इस खबर में आगे आप जानेंगे कि फरवरी महीने में कितने दिनों तक स्कूल बंद रह सकते हैं। खास बात यह है कि इस महीने स्कूली बच्चों को बेहद कम दिन स्कूल जाना होगा।
Read More :-
छुट्टी की घोषणा: राज्य शासन ने जारी किया आदेश, स्थानीय अवकाश का ऐलान… जानिए कब-कब रहेगी छुट्टी !https://t.co/BC1OL1w1Se
— Khabar Bastar (@khabarbastar) February 2, 2023
देखा जाए तो हर माह 30 से 31 दिनों का होता है। लेकिन फरवरी के महीने में इस बार सिर्फ 28 दिन हैं। वहीं इस बार महीने में 4 रविवार भी पड़ रहे हैं।
ऐसे में स्कूल बंद रहने से विद्यार्थियों को ठंड में काफी राहत मिलेगी और उन्हें कम दिन ही स्कूल जाना पड़ेगा।
छुट्टी की लिस्ट…
– 5 फरवरी 2023 (रविवार) — गुरू रविदास जयंती / हजरत अली का जन्मदिन
– 12 फरवरी 2023 (रविवार) की छुट्टी
– 15 फरवरी 2023 (बुधवार) — महर्षि दयानंद सरस्वती जयंती
– 18 फरवरी 2023 (शनिवार) — महा शिवरात्रि
– 19 फरवरी 2023 (रविवार) — शिवाजी जयंती
– 26 फरवरी 2023 (रविवार) की छुट्टी