रामारम मेले से लौट रहे ग्रामीणों की ट्रैक्टर पलटी, 30 यात्री घायल
के. शंकर @ सुकमा। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले से बड़ी खबर आ रही है। यहां अनियंत्रित होकर एक ट्रैक्टर पलट गया है। इस हादसे में ट्रैक्टर में सवार 30 ग्रामीण घायल हो गए हैं।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में बैठकर ग्रामीण रामाराम मेला से वापस लौट रहे थे। इसी दौरान यह हादसा हुआ है। घायलों को सुकमा के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायलों में कुछ की हालत नाजुक बताई जा रही है।
Read More: सरकारी हॉस्टल की छात्रा ने मृत बच्चे को दिया जन्म… वार्डन सस्पेंड, जांच शुरू!
जानकारी के मुताबिक, हादसे का शिकार हुए सभी ग्रामीण केरलापाल इलाके के बोडको व फुलबगड़ी पंचायत के निवासी बताए जा रहे हैं। मंगलवार की शाम सभी लोग रामाराम मेला घूमने के बाद ट्रैक्टर के जरिये वापस गांव लौट रहे थे।
बताया जा रहा है कि ट्रैक्टर में करीब 50 यात्री बैठे थे। मेले से कुछ ही दूरी पर रामाराम के पास नेशनल हाईवे पर बेकाबू होकर ट्रैक्टर पलट गई, जिससे इसमें सवार करीब 30 लोग जख्मी हो गए हैं।
Read More : Google पर भूलकर भी सर्च ना करें ये 10 चीजें, वरना पड़ सकते हैं मुश्किल में!
घटना के बाद घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां इनका इलाज जारी है। गंभीर रूप से घायल 3 ग्रामीणों को रेफर करने की तैयारी की जा रही है।
Note: यह एक ब्रेकिंग न्यूज है… खबर की विस्तृत जानकारी जल्द ही अपडेट की जाएगी !
- आपको यह खबर पसंद आई तो इसे अन्य ग्रुप में Share करें…