यहां दिखा 2 मुुंह वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप… सर्प को देखने लग गई भीड़, पूजा कर लोगों ने पैसे भी चढ़ाए… देखिए VIDEO
रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखा गया, जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दरअसल, इस सांप के एक मुंह और दो आंख नहीं, बल्कि 2 मुंह और चार आंख हैं।
जानकारों के मुताबिक, लाखों में एक सांप ऐसा होता है जिसके दो मुंह होते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ सांप शुक्रवार को शनिचराडीह गांव के रहने वाले परदेशी कंवर के घर के आंगन में दिखाई दिया। घरवालों ने पहले जब सांप को देखा तो वह समझ नहीं पाए कि यह क्या है।
लोगों ने करीब से जब देखा तो पता चला कि यह सांप है और वह भी दो मुंह वाला। फिर क्या था… ये बता पूरे गांव में फैल गई और लोगों की भीड़ परदेशी कंवर के घर में जुटने लगी।
दुर्लभ सांप की हुई पूजा
दो मुंहे सांप को देखकर लोग हैरान थे। कुछ लोगों ने तो इसे भगवान का चमत्कार या भगवान का रूप मानकर पूजा अर्चना शुरू कर दी। एक शख्स ने सांप को उठाकर ट्रे में रख लिया था। गांव के लोगों ने बकायदा इस सांप की पूजा अर्चना की और पैसे भी चढ़ाए।
पर्यावरणविदों की मानें तो दो मुंह वाला सांप काफी दुर्लभ होता है। इस सांप को सैंड बोवा प्रजाति का सांप कहा जाता है। अंचल में ये सांप मुसलेड़ी कहलाता है। ये दुर्लभ सांप छोटे आकार का होता है, जो कि जहरीला नहीं होता। यह सांप धीरे चलता है जिसकी वजह से इसका जीवन खतरे में होता है।
देखिए वीडियो….