Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

संकरी सड़क ही ठीक, चौड़े रोड की दरकार नहीं ! फोर्स के कैम्प के विरोध में आए सैकड़ों आदिवासी पंकज दाउद @ बीजापुर। पुसनार में फोर्स के प्रस्तावित कैम्प और सड़क के विरोध में सोमवार को कई गांवों के सैकड़ों लोग गंगालूर पहुंचे। इन लोगों का कहना है कि पहले बनी सड़क ही काफी है और उन्हें चौड़ी सड़क की दरकार नहीं है। कई गांवों के लोग यहां फोर्स के कैम्प के विरोध में आए थे। वे गंगालूर और पुसनार के बीच बन रही 10 किमी की सड़क का विरोध कर रहे थे। उनका आरोप है कि कैम्प खुल जाने…

Read More

जिले में बढ़ने लगी है मजदूरों की फौज, साढ़े 16 हजार श्रमिकों का हो गया है रजिस्ट्रेशन पंकज दाउद @ बीजापुर। सरकारी और गैर सरकारी क्षेत्र में नई इमारतों एवं दीगर संरचनाओं के तेजी से बनने के कारण जिले में साल दर साल मजदूरों की संख्या में इजाफा हो रहा है। अब तक तो यहां पंजीकृत मजदूरों की संख्या 16557 पहुंच गई है। सूत्रों की मानें तो हर साल औसतन 5 से 7 सौ मजदूरों का पंजीयन श्रम विभाग में हो रहा है। जिले के बाशिंदों का ही विभाग पंजीयन कर रहा है। सड़कों, पुल, पुलियों, नालियों और नालियां बन…

Read More

प्रभारी मंत्री बनने के बाद बीजापुर पहुंचे कवासी लखमा, अपने स्टाइल में कार्यकर्ताओं से मिले पंकज दाऊद @ बीजापुर। जिले के प्रभारी मंत्री बनने के बाद पहली बार यहां आए कवासी लखमा अपने चिरपरिचित अंदाज में उनका स्वागत करने आए कार्यकताओं से मिले और कांग्रेस की मजबूती के लिए काम करते रहने कहा। यहां सर्किट हाऊस में कार्यकर्ताओं को संबोधित करते आबकारी मंत्री एवं जिले के प्रभारी कवासी लखमा ने कहा कि जिले की हर समस्या को सुलझाने वे पहले की तरह प्रयत्नशील रहेंगे। जिले के विकास में विधायक विक्रम शाह मण्डावी के साथ मिलकर वे शुरू से काम कर…

Read More

सारकेगुड़ा में जुटे हजारों आदिवासी, कहा ‘रिपोर्ट सार्वजनिक हो’ पंकज दाउद @ बीजापुर। सुकमा जिले के सिलगेर में गोलीबारी की घटना की दण्डाधिकारी जांच को नाकाफी बताते आदिवासी नेताओं ने कहा है कि न्यायिक जांच के आदेश भले ही ना दिए गए हों, लेकिन दण्डाधिकारी जांच की एक तय समय सीमा होनी चाहिए और इसकी रपट भी सार्वजनिक होनी चाहिए। सिलगेर से कैम्प हटाने की मांग को लेकर आंदोलन कर रहे लोगों पर 17 मई को गोलीबारी में चार जानें चली गईं। इधर, 28 जून 2012 को सारकेगुड़ा में ऐसी ही गोलीबारी में 17 लोगों की जान चली गई थी।…

Read More

युवती से घर में घुसकर किया अनाचार, 24 घंटे के अंदर आरोपी गिरफ्तार कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक युवक को दुष्कर्म के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपी अनाचार के बाद फरार चल रहा था। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के अंदर उसे धर दबोचा। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कोंडागांव जिले के मोहलाई थाना क्षेत्र के भानपुरी गांव का रहने वाले युवक विष्णुराम कश्यप (20) ने गांव की ही एक युवती की अस्मत लूट ली। घटना 25 जून की है। बताया गया है कि शुक्रवार की दोपहर करीब…

Read More

नीलावाया हमले का मास्टरमाइंड 5 लाख का इनामी नक्सली ढेर, DRG के साथ हुई मुठभेड़ में मारा गया दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर की दंतेवाड़ा पुलिस को नक्सल ऑपरेशन में बड़ी कामयाबी हासिल हुई है। रविवार को पोरदेम के जंगल में हुए एनकाउंटर में जवानों ने एक नक्सली को ढेर कर दिया। पुलिस पार्टी ने मौके से मृत नक्सली के शव के अलावा हथियार व अन्य सामग्री बरामद की है। मुठभेड़ में मारे गए नक्सली की शिनाख्त मलांगिर एरिया कमेटी के सदस्य संतोष मरकाम के रूप में हुई है। उस पर शासन द्वारा 5 लाख रुपए का इनाम घोषित…

Read More

कल तक चुनाव का बहिष्कार करने वाले आज बनवा रहे वोटर ID और आधार कार्ड… सरेंडर नक्सलियों को मिली नई पहचान दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में इन दिनों बहुत कुछ बदल रहा है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे लोन वर्राटू अभियान के तहत सरेंडर करने वाले नक्सली अब समाज की मुख्यधारा में जुड़ने लगे हैं और आम जीवन जी रहे हैं। जिला प्रशासन की पहल से अब आत्मसमर्पित नक्सलियों के मन में संविधान के प्रति आस जागी है। अब उन्हें भी यकीन हो चला है कि न्याय-कानून, संविधान और अहिंसा की राह पर चलकर ही उनका और उनके…

Read More

देश में इमरजेंसी लोकतंत्र का काला दिवस, कांग्रेस की मनोवृत्ति अभी भी वही- भाजपा पंकज दाउद @ बीजापुर। इमरजेंसी के 46 साल बाद भी कांग्रेस की मनोवृत्ति में कोई बदलाव नहीं आया है और इस पार्टी के सत्ता वाले प्रांतों में आज भी इस मनोवृत्ति को देखा जा सकता है। इमरजेंसी से हालात कभी पैदा नहीं होने चाहिए और लोकतंत्र को बचाए रखने ऐसी पार्टी पर दबाव जरूरी है। यहां पत्रकारों से चर्चा में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य डाॅ सुभाऊ कश्यप, पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा, भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार एवं किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष घासीराम नाग ने ये बात…

Read More

अपने लगाए पेड़ काटने अब चक्करदार रास्तों की दरकार नहीं…. वन विभाग ने किसानों और पंचायतों से की चर्चा पंकज दाऊद @ बीजापुर। पहले के उलट अब अपने खेतों में पेड़ लगाने के बाद इन्हें काटने के लिए राजस्व या वन विभाग के चक्कर लोगों को लगाने नहीं पड़ेंगे। इसके लिए प्रक्रिया का सरलीकरण किया जा रहा है। यहां तेंदू हॉल में मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना के तहत आयोजित कार्यशाला में पंचायत प्रतिनिधियों, किसानों और ग्रामीणों को इस बात की जानकारी दी गई। इस मौके पर मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम ने कहा कि पेड़ों के बिना जीवन…

Read More

HP पेट्रोल पंप में मारुति वैन में लगी आग, देखते ही देखते स्वाहा हो गई गाड़ी दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। गीदम बस्ती में बुधवार देर शाम एक पेट्रोल पंप में आगजनी की वारदात से हड़कंप मच गया। यहां पेट्रोल भराने पहुंची मारुति वैन में अचानक आग लगने से अफरा तफरी मच गई। जानकारी के मुताबिक, मेन रोड पर स्थित HP पेट्रोल पंप में यह हादसा हुआ। पेट्रोल पंप में आग की लपटें उठती देख तमाशबीनों की लाइन लग गई। मौके पर मौजूद लोगों ने हिम्मत कर गाड़ी को खींचकर पेट्रोल पंप परिसर के बाहर कर दिया। इधर, घटना की सूचना…

Read More