प्रवासी पक्षियों के लिए बनेगा बर्ड सेंचुरी पार्क, स्थल निरीक्षण करने पहुंचे खुद कलेक्टर
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर दंतेवाड़ा जिले में प्रवासी पक्षियों के लिए बर्ड सेंचुरी पार्क का निर्माण किया जाएगा।
जिला मुख्यालय से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित कुम्हाररास डेम के पास इसे विकसित करने जिला प्रशासन ने तैयारी की है।
शुक्रवार को कलेक्टर विनीत नंदनवार आला अधिकारियों के साथ स्थल का अवलोकन करने कुम्हाररास डेम पहुंचे। मौके का मुआयना करते हुए उन्होंने अफसरों को पक्षी विहार बनाने के निर्देश दिए।
Read More :-
लाल भाजी और मेहंदी से तैयार किया हर्बल गुलाल, समूह की महिलाओं ने किया कमाल ! कलेक्टर बने पहले ग्राहक, बढ़ाया हौसलाhttps://t.co/3OUD8cLwoT
— Khabar Bastar (@khabarbastar) March 2, 2023
कुम्हाररास डेम ऐसा क्षेत्र है जहाँ प्रवासी पक्षियों के साथ अन्य पक्षी भी पहुंचते हैं। क्षेत्र भी पक्षियों के लिए महत्वपूर्ण है, जहाँ वन्य जीवों और प्रवासी पक्षियों को पानी उपलब्ध होने से प्रवासी पक्षियां उन्मुक्त विचरण कर सकते हैं।
कलेक्टर ने प्रवासी पक्षियों को सुरक्षित क्षेत्र मुहैया करवाने के लिए प्रवासी पक्षियों के लिए पक्षी विहार बनाने को लेकर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
बता दें कि दंतेवाड़ा जिले में पर्यटन की अपार संभावनाएं मौजूद हैं। धार्मिक व पुरातात्विक महत्व के स्थलों के अलावा कई मनोहारी जलप्रपात व बैलाडीला की पहाड़ियां सैलानियों को बरबस अपनी ओर आकर्षित करती हैं।
अब प्रशासन की पहल पर पहाड़ियों के बीच में बर्ड सेंचुरी पार्क का निर्माण होने पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।