रायपुर @ खबर बस्तर। आगामी 23 सितंबर को होने वाले उपचुनाव के मतदान को लेकर राजनीतिक दलों ने प्रचार अभियान तेज कर दिया है। ‘दंतेवाड़ा के दंगल’ में भाजपा अपने 40 स्टार प्रचारकों को उतार रही है तो अब कांग्रेस ने भी स्टार प्रचारकों की सूची जारी कर दी है।
पीसीसी द्वारा जारी की गई स्टार प्रचारकों की सूची में कुल 41 नाम शामिल हैं। इनमें यूपीए की चेयर पर्सन सोनिया गांधी, पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह, राहुल गांधी, प्रियंका गांधी, एमपी के सीएम कमलनाथ व छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल सहित कई बड़े चेहरों को शामिल किया गया है।
Read More : दंतेवाड़ा उपचुनाव से पहले CPI के खेमे में सेंध, पूर्व सरपंच सहित 25 कार्यकर्ता कांग्रेस में हुए शामिल
कांग्रेस के स्टार प्रचारकों की सूची ये है…
- सोनिया गांधी
- राहुल गांधी
- डॉ मनमोहन सिंह
- प्रियंका गांधी
- भूपेश बघेल
- कमलनाथ
- पीएल पुनिया
- ज्योतिरादित्य सिंधिया
- नवजोत सिंह सिद्धू
- राज बब्बर
- रणदीप सिंह सुरजेवाला
- मोहन मरकाम
- डॉक्टर चंदन यादव
- डॉक्टर अरुण
- सुष्मिता देव
- भक्त चरण दास
- नगमा
- मोरारजी
- टीएस सिंहदेव
- ताम्रध्वज साहू
- कवासी लखमा
- डॉक्टर शिव कुमार डहरिया
- रविंद्र चौबे
- मोहम्मद अकबर
- उमेश पटेल
- जयसिंह अग्रवाल
- अनिला भेड़िया
- गुरु रूद्र कुमार
- प्रेम सिंह
- अमरजीत भगत
- छाया वर्मा
- दीपक बैज
- फूलो देवी नेताम
- लखेश्वर बघेल
- रेखचंद जैन
- विक्रम मंडावी
- संतराम नेताम
- चंदन कश्यप
- शिशुपाल शोरी
- मनोज मंडावी
- अनूप नाग
यह भी पढ़ें : पूर्व CM डॉ रमन ने दंतेवाड़ा कलेक्टर को क्यों दी चश्मा बदलने की सलाह..? पढ़िए ये खबर
बता दें कि दंतेवाड़ा में विधानसभा उपचुनाव के तहत आगामी 23 सितंबर को मतदान होना है। भाजपा विधायक भीमा मंडावी की नक्सलियों द्वारा हत्या किए जाने के बाद यह सीट खाली हुई थी। इस सीट पर भाजपा ने भीमा मण्डावी की पत्नी ओजस्वी को मैदान उतारा है, जबकि कांग्रेस की ओर से महेन्द्र कर्मा की पत्नी देवती कर्मा को टिकट दी गई है।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….