कमांडर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलटी… एक महिला की मौके पर हुई मौत, 7 घायल
दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दंतेवाड़ा-कटेकल्याण मार्ग पर गुरूवार को हुए सड़क हादसे में एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि गाड़ी में सवार 7 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक, कटेकल्याण रोड़ पर चितालुर पोटा केबिन के पास एक कमांडर (वाहन क्रमांक एपी 07 डब्ल्यू 5422) दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में कमांडर गाड़ी में सवार एक महिला ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सात अन्य लोग घायल हुए हैं।
बताया जा रहा है कि कमांडर गाड़ी कटेकल्याण की ओर से दंतेवाड़ा की ओर आ रही थी। इसी दौरान रास्ते में मोड़ के पास एक पत्थर से टकरा कर गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई।
सड़क दुर्घटना की जानकारी मिलते ही पोंदुम उप स्वास्थ्य केंद्र के कर्मचारी व डॉक्टर मौके पर पहुंचे और घायलों का उपचार किया। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को एंबुलेंस के द्वारा दंतेवाड़ा जिला अस्पताल भेजा गया है। घायलों में महिलाएं भी शामिल हैं।