बीजापुर @ खबर बस्तर। स्टेट हाईवे पर युवक की लाश मिलने से सनसनी मच गई। घटना जिला मुख्यालय से 30 किमी दूर मुरदोण्डा इलाके की है। यहां अज्ञात लोगों ने युवक की हत्या कर शव सड़क पर फेंक दिया है।
बताया जा रहा है कि मृत युवक दिनेश कुमार तीन दिन पहले अपने घर से गाय चराने निकला था। इसके बाद वह घर नहीं लौटा। तीसरे दिन मुरदोण्डा-कोत्तागुड़ा के बीच सड़क पर उसकी लाश पड़ी मिली। अज्ञात लोगों द्वारा युवक की हत्या किए जाने की आशंका जताई जा रही है।
घटना की पुष्टि एसपी दिव्यांग पटेल ने कर दी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर लिया है और अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर पड़ताल शुरू कर दी है। शव का पीएम करवाया जा रहा है।
Read More : ‘आसमान से गिरे facebook में अटके’… ‘इसमें तेरा घाटा, मेरा कुछ नहीं जाता’
बता दें कि यह क्षेत्र घोर नक्सल प्रभावित है। इलाके की संवेदनशीलता के मद्देनजर इस वारदात को नक्सली घटना से जोड़कर भी देखा जा रहा है।
यह भी पढ़ें : पेड़ पर लटकी मिली आरक्षक की लाश, 15 दिन से ड्यूटी से नदारद था जवान
दरअसल, मुखबिरी के शक में माओवादी इसी तरह की घटनाओं को अंजाम देते रहे हैं। लिहाजा नक्सली वारदात की आशंका के चलते पुलिस इस दिशा में भी जांच कर रही है।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….