सुकमा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर के सुकमा जिले में नक्सलियों की नापाक करतूत सामने आई है। यहां माओवादियों द्वारा दो युवकों की हत्या किए जाने की खबर आ रही है। बताया जा रहा है कि मुखबिरी के शक में नक्सलियों ने दो युवकों को मौत के घाट उतार दिया है।
घटना जिले के डब्बाकोंटा इलाके की है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
यह भी पढ़ें : पेड़ पर लटकी मिली आरक्षक की लाश, 15 दिन से ड्यूटी से नदारद था जवान
जानकारी के मुताबिक दो दिन पहले नक्सलियों ने डब्बाकोंटा गांव से दो युवकों माड़वी रोहित और माड़वी लच्छा को अगवा कर लिया था। इसके बाद जनअदालत में मुखबिरी का आरोप लगाते हुए दोनों ही हत्या कर दी गई। खबर है कि नक्सलियों ने दोनों के शवों को गांव के समीप ही दफना दिया।
नक्सलियों ने युवकों के परिजनों को धमकी दी कि अगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई या फिर पुलिस को सूचना दी तो उनका भी यही हश्र होगा। बाद में किसी तरह पुलिस तक यह बात पहुंची और मामले की पड़ताल शुरू हुई।
Read More : बाढ़ प्रभावितों का हालचाल जानने पहुंचे थे विधायक, पर खुद फंस गए बाढ़ में ! पढ़िए ये खबर…
एसपी शलभ सिन्हा ने बताया कि डब्बाकोंटा के युवक मड़कम रोहित की हत्या की पुष्टि हो गई है, लेकिन दूसरे युवक की हत्या की अब तक पुष्टि नहीं हो सकी है। युवक के परिजनों से पूछताछ की जा रही है। एसपी के मुताबिक कई बार दहशत के चलते ग्रामीण ऐसे मामलों में चुप्पी साधे रहते हैं। जांच आगे बढ़ने पर मामले का खुलासा हो सकता है।
ख़बर बस्तर के WhatsApp ग्रुप में जुड़ने के लिए इस Link को क्लिक कीजिए….