Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

PM मोदी के खिलाफ अपशब्दों से नाराजगी, भाजपा अजजा मोर्चा ने फूंका मंत्री कवासी लखमा का पुतला दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। प्रदेश के आबकारी मंत्री कवासी लखमा द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के बारे में कहे गए अपशब्दों को लेकर भाजपाईयों में आक्रोश है। मंत्री के बयान पर नाराजगी जताते हुए भाजपा अजजा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा लखमा का पुतला फूंका गया। आबकारी मंत्री के बयान को आड़े हाथों लेते हुए भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जनजाति मोर्चा ने शुक्रवार को बस स्टैंड चौक पर विरोध प्रदर्शन किया। मंत्री कवासी लखमा के बयान से क्षुब्ध कार्यकर्ताओं ने उनका पुतला दहन कर विरोध प्रकट…

Read More

स्कूल में अय्याशी करने वाला प्राचार्य सस्पेंड… शादीशुदा महिला स्टाफ के साथ रंगरेलियां मनाते ग्रामीणों ने रंगे हाथ पकड़ा, कलेक्टर ने की कार्रवाई कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में शिक्षा के मंदिर को एक प्राचार्य ने अपनी अय्याशी का अड्डा बना डाला। स्कूल की ही एक शादीशुदा महिला स्टाफ के साथ प्रिसिंपल महोदय सालों से रंगरेलियां मना रहे थे। ग्रामीणों को इसकी भनक लगी तो उन्होंने प्राचार्य को महिला स्टाफ के साथ स्कूल के एक कमरे में रंगे हाथ पकड़ लिया और इसका वीडियो बना डाला। वीडियो वायरल होने के बाद कलेक्टर ने आरोपी प्रिसिंपल को सस्पेंड…

Read More

दर्दनाक सड़क हादसे में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत… कार में आग लगने से जिंदा जले सभी रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में हुए एक दर्दनाक सड़क हादसे में 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में एक ही परिवार के 5 लोग शामिल हैं। बताया जा रहा है कि पुलिया से टकराने के बाद कार में आग लग गई, जिसके बाद कार में सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए और उनकी जिंदा जलकर मौत हो गई। मृतकों में पति, पत्नी और उनकी 3 बेटियाँ शामिल हैं। जानकारी के मुताबिक, खैरागढ़ निवासी सुभाष…

Read More

वन विभाग में बड़ा फेरबदल, 150 से ज्यादा रेंजरों का हुआ ट्रांसफर… यहां देखिए पूरी लिस्ट रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने वन विभाग में बड़े पैमाने पर फेरबदल किया है। गुरूवार की देर शाम जारी ट्रांसफर लिस्ट में डेढ़ सौ से अधिक वन परिक्षेत्र अधिकारियों को इधर से उधर किया गया है। वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग के संयुक्त सचिव द्वारा यह तबादला सूची जारी की गई है, जिसमें 163 रेंजरों का ट्रांसफर किया गया है। इस फेरबदल में कई वनक्षेत्रपालों को वन परिक्षेत्र अधिकारी का प्रभार सौंपा गया है। ट्रांसफर लिस्ट देखने यहां क्लिक करें…

Read More

DAV स्कूल में दाखिले की मारामारी ! सीट 90 और अर्जियां 260 पंकज दाऊद @ बीजापुर। यहां डीएवी मुख्यमंत्री पब्लिक स्कूल में हर साल दाखिले के लिए मारामारी मचती है और इसकी वजह है क्वालिटी एजुकेशन। यही वजह है कि इस बरस 90 सीटों के लिए 260 आवेदन आए थे। स्कूल के प्राचार्य डी कामेश्वर राव के मुताबिक दाखिले में सबसे पहली प्राथमिकता नक्सल पीड़ित बच्चों को है। इसके बाद बीपीएल परिवार के बच्चों एवं अनाथों को प्राथमिकता दी गई है। फोर्स के जवानों के बच्चों एवं कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय के बच्चों के लिए भी सीटें आरक्षित हैं। प्राचार्य…

Read More

छत्तीसगढ़ में ‘लू’ को लेकर ‘येलो अलर्ट’ जारी… CM भूपेश ने अफसरों को अलर्ट रहने के दिए निर्देश रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में अप्रैल के महीने में रिकार्डतोड़ गर्मी पड़ रही है। भीषण गर्मी के चलते 24 अप्रैल से सभी स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए गए हैं। वहीं अब लू की आशंका भी बढ़ गई है। दरअसल, मौसम विभाग ने अगले 24 घंटे के भीतर प्रदेश के कई हिस्सों में लू चलने की चेतावनी जारी की है। मौसम विभाग ने लू को लेकर येलो अलर्ट जारी करते हुए राजधानी रायपुर समेत सरगुजा, बिलासपुर और दुर्ग में लू…

Read More

स्कूलों की छुट्टी का ऐलान… छत्तीसगढ़ में इस दिन से होगी गर्मी की छुट्टी, आदेश जारी रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में पड़ रही भीषण गर्मी को देखते हुए राज्य सरकार ने स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश का ऐलान कर दिया है। इस बाबत आदेश भी जारी किया जा चुका है। स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी आदेश के अनुसार आगामी 24 अप्रैल से स्कूलों में गर्मी की छुट्टियां शुरू हो जाएंगी। यह आदेश निजी व सरकारी दोनों प्रकार के स्कूलों में लागू होगा। आदेश के मुताबिक, 15 जून से स्कूल दोबारा खुलेंगे। आदेश में कहा गया है कि जिन स्कूलों में…

Read More

सालभर में 7 पागल हुए गायब..! जानिए, आखिर पुराने पागल कहां चंपत हो जाते हैं ? पंकज दाऊद @ बीजापुर। नगर में कुछ दिनों तक सड़कों और नालियों के किनारे दिखने वाले पागल आखिर कहां चले जाते हैं और फिर नए पागल आ जाते हैं। इस ओर किसी ने कम ही गौर किया है। एक साल में कम से कम 7 पागल इस नगरपालिका क्षेत्र से गायब हो गए हैं। अब फिर नए पागल दिखने लगे हैं। कोतवाली टीआई शशिकांत भारद्वाज ने बताया कि एक साल में कम से कम सात पागलों को यहां से या तो उनके घर या…

Read More

कोतवाली के सामने से JCB गायब ! जिले में चोरी का ऐसा पहला केस पंकज दाऊद @ बीजापुर। कोतवाली के सामने सोमवार की रात को रखी एक जेसीबी ही चोरी हो गई और अब तक इसका कोई सुराग पुलिस को नहीं लगा है। मालिक के यहां नहीं रहने से अब तक एफआईआर भी नहीं हो पाई है। सूत्रों के मुताबिक आपरेटर साहिल हेमला ने सोमवार की रात कोतवाली के सामने मेन रोड पर जेसीबी छोड़ दी और चाबी लेकर घर सोने चला गया। मंगलवार की सुबह जब वह पहुंचा तो जेसीबी वहां से गायब थी। बताया जाता है कि मालिक…

Read More

DRG जवानों का दिखा मानवीय चेहरा, गर्भवती को खाट पर उठाकर पहुंचाया अस्पताल  दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में पदस्थ DRG जवान नक्सलियों के खिलाफ लड़ाई तो लड़ ही रहे हैं लेकिन जरूरत पड़ने पर वे ग्रामीणों के लिए मददगार भी बन जाते हैं।  ऐसा ही एक वाक्या उस वक्त पेश आया जब प्रसव पीड़ा से तड़प रही एक गर्भवती महिला को डीआरजी जवानों ने कांधे पर खाट में उठाकर अस्पताल तक पहुंचाया। सही समय पर अस्पताल पहुंचने पर गर्भवती महिला ने एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया है। जच्चा-बच्चा दोनों सुरक्षित बताए जा रहे हैं। कुआकोंडा…

Read More