Author: Khabar Bastar

Avatar photo

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

एक महीने से आंदोलनरत आदिवासियों को महेश गागड़ा का समर्थन… 14 अप्रैल को निकाली जाएगी जंगी रैली पंकज दाऊद @ बीजापुर। पूर्व वन मंत्री महेश गागड़ा ने चुनाव से करीब डेढ़ साल पहले सक्रियता बढ़ा दी है और वह भी अंदरूनी गांवों में। एक माह से बांगोली गांव में विभिन्न मसलों को लेकर आंदोलनरत आदिवासियों को समर्थन देने गुरूवार को इंद्रावती नदी पार कर पहुंचे महेश गागड़ा ने सीधे आरोप लगाया कि जब से छग में कांग्रेस की सरकार बनी है, तब से बेगुनाह आदिवासी मारे जा रहे हैं। पूर्व वन मंत्री ने बाबा साहेब अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल…

Read More

ग्रामीणों ने किया तहसील कार्यालय का घेराव, 19 सूत्रीय मांगों को लेकर किया जमकर प्रदर्शन दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के दंतेवाड़ा जिले में सैकड़ों ग्रामीणों ने बुघवार को कटेकल्याण तहसील कार्यालय का घेराव कर दिया। अपनी 19 सूत्रीय मांगों को लेकर ग्रामीणों ने जमकर प्रदर्शन भी किया। बताया जा रहा है कि कटेकल्याण ब्लाक के सरपंचों व अन्य जनप्रतिनिधियों ने इस बारे में प्रशासन से अनुमति मांगी थी। ग्रामीणों के प्रदर्शन को रोकने के लिए पुलिस के जवान चप्पे चप्पे पर तैनात थे। इसके बावजूद पुलिस से बचते-बचाते सैकड़ों आदिवासी ग्रामीण ब्लाॅक मुख्यालय पहुंचे थे। बड़ी संख्या में ग्रामीण…

Read More

अपने ही पुराने साथी को ‘ढोकर’ ले गए नक्सली ! चन्नूराम ने 3 माह पहले किया था सरेंडर, बाजार से हुआ अपहरण पंकज दाऊद @ बीजापुर। भैरमगढ़ इलाके में जनमिलिशिया मेंबर के तौर पर काम करने के बाद माओवाद से तीन माह पहले तौबा करने वाले चन्नूराम माड़वी (26) को नक्सली गंगालूर बाजार से मंगलवार की दोपहर तीन बजे उठाकर ले गए। मिरतूर थाना क्षेत्र के जप्पेमरका गांव के निवासी चन्नूराम ने तीन माह पहले सरेण्डर किया था। उसके पहले वह मिलिशिया से तौबा करने के बाद हैदराबाद चला गया था। वहां से वह तीन माह पहले आया और उसने…

Read More

17 डिप्टी कलेक्टरों का ट्रांसफर, सभी को मिला जनपद CEO का चार्ज रायपुर @ खबर बस्तर। राज्य सरकार ने मंगलवार को बड़ी संख्या में डिप्टी कलेक्टरों को नए स्थान पर पदस्थापना की है। राज्य प्रशासनिक सेवा के 17 अधिकारियों को जनपद पंचायत के CEO का चार्ज दिया गया है। सामान्य प्रशासन ने विभाग ने प्रदेश के अलग-अलग जिलों में परिवीक्षाधीन में तैनात डिप्टी कलेक्टरों को विभिन्न जनपद पंचायतों के मुख्य कार्यपालन अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है। देखिए आदेश…

Read More

नक्सलियों ने CRPF कैंप पर किया हमला, फायरिंग में 3 जवान घायल सुकमा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में नक्सलियों ने CRPF कैंप पर फायरिंग कर दी। इस घटना में तीन जवान घायल हुए हैं। तीनों जख्मी जवान खतरे से बाहर बताए जा रहे हैं। जानकारी के मुताबिक, सुकमा जिले के एलमागुंडा CRPF कोबरा बटालियन के कैंप में सोमवार की सुबह करीब साढ़े 6 बजे नक्सलियों ने फायरिंग कर दी। अचानक हुए इस हमले के बाद कैंप में मौजूद जवानों ने भी जवाबी कार्रवाई की। कुछ देर तक दोनों ओर से फायरिंग होती रही, फिर नक्सली जंगलों की…

Read More

पास्टर की हत्या की नक्सलियों ने ली जिम्मेदारी, पर्चे में लगाया ये आरोप ! बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में बीते दिनों एक पास्टर की हत्या कर दी गई थी। अब इस मामले में नक्सलियों ने पर्चा जारी कर हत्या की जिम्मेदारी ली है। मद्देड़ नक्सली एरिया कमेटी के हवाले से जारी पर्चे में माओवादियों ने पास्टर यालम शंकर की हत्या करने की बात कबूली है। नक्सलियों ने हत्या की जिम्मेदारी लेते हुए मृतक पर पुलिस की मुखबिरी में शामिल होने का आरोप लगाया है। नक्सलियों द्वारा जारी पर्चे कहा गया है कि अंगमपल्ली गांव का यालम…

Read More

विद्युत विभाग में लाइनमैन के 3000 पदों पर भर्ती निरस्त, हाईकोर्ट ने नए सिरे से विज्ञापन जारी करने के दिए आदेश रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ विद्युत वितरण कंपनी द्वारा लाइनमैन के 3000 पदों पर की जा रही भर्ती को छग हाईकोर्ट ने निरस्त कर दिया है। कोर्ट ने वैकेंसी के विज्ञापन को निरस्त कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने का आदेश दिया है। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट के जस्टिस पी सेम कोशी ने माना है कि उम्मीदवारों को बोनस अंक देने में भेदभाव किया जा रहा है। इसलिए विज्ञापन को निरस्त कर नए सिरे से भर्ती प्रक्रिया शुरू करने…

Read More

नक्सलियों ने की युवक की हत्या, शव के ऊपर पर्चा फेंक मुखबिरी का लगाया आरोप कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित कांकेर जिले से एक बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक युवक को मौत के घाट उतार दिया है। शव के पास मिले पर्चे में मृतक पर पुलिस मुखबिरी का आरोप लगाया गया है। जानकारी के मुताबिक, कांकेर जिले के कोयलीबेड़ा क्षेत्र में बीती रात नक्सलियों ने एक युवक की हत्या की है। युवक की हत्या के बाद कोयलीबेड़ा-मरकानार मार्ग पर बीच सड़क पर शव को फेंक कर नक्सली फरार हो गए। शव के…

Read More

सड़क किनारे महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी, हत्या की आशंका ! कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक अज्ञात महिला की अधजली लाश मिलने से सनसनी मच गई। सड़क किनारे जंगल में शव पड़ा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। जानकारी के मुताबिक, होली के दूसरे दिन शनिवार को माकडी इमली मोड़ से कोकडी जाने वाले मार्ग पर एक महिला का शव मिला है। शव का काफी हिस्सा जला हुआ था। जिससे महिला के जलकर मरने की आशंका है। सड़क किनारे शव को देख ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। घटना की…

Read More

सड़क दुर्घटना में पत्रकार के परिवार के 3 लोगों की मौत… तेज रफ्तार कार पलटी, पत्रकार गंभीर रूप से घायल रायपुर @ खबर बस्तर। शनिवार को हुए दर्दनाक सड़क हादसे में छत्तीसगढ़ के एक वरिष्ठ पत्रकार के परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई। वहीं पत्रकार खुद भी गंभीर रूप से घायल हुए हैं। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के वरिष्ठ पत्रकार उपेंद्र दुबे अपने परिवार के साथ स्विफ्ट कार में सवार होकर एक पारिवारिक पूजा कार्यक्रम में शामिल होने बनारस जा रहे थे। इसी दौरान सूरजपुर-बनारस रोड में बम्हनी के पास उपेंद्र की कार अनियंत्रित होकर पलट गई।…

Read More