Author: Khabar Bastar

khabarbastar.in | आप पढ़ रहे हैं बस्तर संभाग का नंबर 1 हिन्दी न्यूज़ पोर्टल ‘खबर बस्तर‘... जहां आप पाएंगे सटीक खबरें, सबसे पहले... पूरी विश्वसनीयता के साथ !

मुठभेड़ में मारा गया एक माओवादी, मौके से शव के साथ देशी पिस्टल बरामद बीजापुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले में नक्सलियों और सुरक्षा बलों के बीच हुई मुठभेड़ में एक माओवादी मारा गया है। मौके से पुलिस पार्टी ने मृत नक्सली का शव और हथियार बरामद किया है। जानकारी के मुताबिक, मिरतुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत कुडमेर के जंगलों में नक्सलियों के जमावड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। इस इनपुट के आधार पर मिरतुर थाना से डिस्ट्रिक्ट रिजर्व गार्ड (डीआरजी) और जिला पुलिस बल की टीम को रवाना किया गया था। मंगलवार की शाम जवानों की…

Read More

तहसीलदारों को प्रमोशन के बाद मिली नई पोस्टिंग, ये 8 अफसर बने डिप्टी कलेक्टर… देखिए पूरी लिस्ट रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ सरकार ने राज्य प्रशासनिक सेवा के 8 अधिकारियों को पदोन्नत करते हुए उनकी नई जगहों पर पदस्थापना की है। प्रमोशन पाने वाले अफसरों में अधीक्षक व तहसीलदारों के नाम शामिल हैं। सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किया गया है। राज्य सरकार ने इन सभी 8 अधिकारियों को डिप्टी कलेक्टर के तौर पर प्रमोट किया है। सभी अफसरों को पदोन्नति के बाद अलग-अलग जगहों पर पोस्टिग मिली है। इन अफसरों का हुआ प्रमोशन….…

Read More

एनकाउंटर में 3 जवान शहीद… CG-ओड़िशा बार्डर पर पुलिस-नक्सली मुठभेड़, ASI समेत CRPF के तीन जवानों की शहादत रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़-ओडिशा के बार्डर एरिया में मंगलवार को हुए पुलिस-नक्सली मुठभेड़ में सीआरपीएफ के 3 जवान शहीद हो गए हैं। नक्सलियों ने यह हमला उस वक्त किया जब CRPF की रोड ओपनिंग पार्टी ड्यूटी पर निकली थी। जानकारी के मुताबिक, ओड़िशा के नुवापाड़ा जिले में सीआरपीएफ 19 बटालियन के जवान रोड ओपनिंग ड्यूटी पर निकले थे। इसी दौरान मंगलवार की दोपहर करीब 2:30 बजे नक्सलियों ने फोर्स को देखते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी। नक्सलियों द्वारा की गई…

Read More

छत्तीसगढ़ में मानसून सक्रिय, कल भारी बारिश की चेतावनी… बरसात के साथ कई जिलों में बिजली गिरने की आशंका! रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में दक्षिण-पश्चिम मानसून अब पूरी तरह सक्रिय हो गया है। मौसम विभाग ने इसकी आधिकारिक घोषणा कर दी है। प्रदेश के अधिकांश हिस्सों में मानसून ने दस्तक दे दी है। मौसम विभाग ने मंगलवार 21 जून को प्रदेश के कई जिलों में बारिश होने की चेतावनी जारी की है। कल कई जिलों में जोरदार बारिश के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की भी आशंका है। बता दें कि मानसून ने 15 जून की रात बस्तर से…

Read More

आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 5 लोग झुलसे… घर के सामने बिजली पोल पर गिरी गाज, 2 की हालत गंभीर जगदलपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ में इन दिनों मानसून की दस्तक के साथ ही आकाशीय बिजली गिरने की घटनाएं भी बढ़ गई हैं। सोमवार को जगदलपुर के पास गाज गिरने से 5 लोग बुरी तरह झुलस गए। ये सभी एक ही परिवार के बताए जा रहे हैं। लोहंडीगुड़ा थाना क्षेत्र का यह पूरा मामला है। बताया जा रहा है कि छिंदगांव तराई डेंगपारा निवासी केशव कश्यप (25), लोकनाथ कश्यप (22), उषावती कश्यप (16), प्रतिमा कश्यप (5 )…

Read More

फर्जी नक्सली बनकर सरपंच-सचिव के घर लूटपाट करने वाले 6 आरोपी गिरफ्तार… Google में देखकर बनाया नकली हथियार दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। दक्षिण बस्तर में नक्सलियों की आड़ में असामाजिक तत्व भी अब वारदातों को अंजाम देने लगे हैं। ऐसे ही एक मामले का खुलासा करते हुए दंतेवाड़ा पुलिस ने लूट के आरोपी 6 युवकों को गिरफ्तार किया है। इन युवकों ने फर्जी नक्सली बनकर मोखपाल गांव के सरपंच और हल्बारास के पंचायत सचिव के घर लूट की वारदात को अंजाम दिया था। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूट की घटना में इस्तेमाल किए गए नकली हथियार के साथ…

Read More

नक्सलियों ने ग्रामीण की गोली मारकर हत्या की… पर्चा फेंक पुलिस मुखबिरी का लगाया आरोप कोंडागांव @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कोंडागांव जिले से इस वक्त की बड़ी खबर आ रही है। यहां नक्सलियों ने एक ग्रामीण की हत्या कर दी है। नक्सलियों ने पुलिस मुखबिरी के शक में इस वारदात को अंजाम दिया है। मर्दापाल थाना क्षेत्र की यह घटना है। जानकारी के मुताबिक, शनिवार की रात करीब 10 बजे कुछ हथियारबंद नक्सली ग्राम आदवाल के टोडाबेड़ा पारा पहुंचे। यहां उन्होंने सुमाराम मंडावी के घर में घुसकर गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। घटना को अंजाम देकर नक्सली घने…

Read More

मरने से पहले युवक ने इंस्टाग्राम पर डाला पोस्ट, फिर लगा ली फांसी… लिखा- ‘गुड बाय! मैं इन दोनों की वजह से अपनी जान दे रहा हूं’ कांकेर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के कांकेर जिले में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। इससे पहले उसने इंस्टाग्राम पर पोस्ट डाला था, जिसमें उसने लिखा था कि मैं इन दोनों की वजह से मर रहा हूं। फिर कुछ ही घंटे बाद युवक की फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है। मामला भानुप्रतापपुर थाना क्षेत्र का है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। भानुप्रतापपुर के बसंत नगर में रहने वाले…

Read More

यहां दिखा 2 मुुंह वाला दुर्लभ प्रजाति का सांप… सर्प को देखने लग गई भीड़, पूजा कर लोगों ने पैसे भी चढ़ाए… देखिए VIDEO रायपुर @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले में एक दुर्लभ प्रजाति का सांप देखा गया, जिसे देखने लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। दरअसल, इस सांप के एक मुंह और दो आंख नहीं, बल्कि 2 मुंह और चार आंख हैं। जानकारों के मुताबिक, लाखों में एक सांप ऐसा होता है जिसके दो मुंह होते हैं। ऐसा ही एक दुर्लभ सांप शुक्रवार को शनिचराडीह गांव के रहने वाले परदेशी कंवर के घर के आंगन में दिखाई दिया।…

Read More

कांग्रेस नेत्री के पति के खिलाफ धोखाधड़ी की शिकायत, थाने पहुंचा मामला… जमीन खरीदी में धोखाधड़ी का आरोप दंतेवाड़ा @ खबर बस्तर। छत्तीसगढ़ समाज कल्याण बोर्ड की सदस्य कल्पना सिंह के पति के खिलाफ जमीन खरीदी में धोखाधड़ी करने का आरोप लगा है। प्रार्थी ने दंतेवाड़ा सिटी कोतवाली में शिकायत दर्ज कर कार्रवाई की मांग की है। कांग्रेस नेत्री के पति प्रशांत सिंह पर आरोप है कि उन्होंने 26 लाख रुपए में दंतेवाड़ा में जमीन खरीदी थी। इसके एवज में भू स्वामी को दो किश्तों में 21 लाख रुपए अदा किए गए, लेकिन बकाया 5 लाख रुपए देने में आनाकानी…

Read More